You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

ballia : संयुक्त चेकिंग में 12 वाहन सीज, 1.74 लाख से अधिक जुर्माना

बलिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बेल्थरारोड राकेश श्रीवास्तव तथा यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 12 गाड़ियों को सीज किया गया तथा 2 गाड़ियों का चालान किया गया।
इस संयुक्त चेकिंग में कुल 1,74,750 रूपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया। सीज की गई बसों और टेंपों को सिकंदरपुर थाने तथा बेल्थरारोड डिपो की कार्यशाला में खड़ा कराया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर नियंत्रण पाना और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *