You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नियमित खान पान संयमित जीनव शैली से टीबी को हराना आसान : सीएमओ

width="500"

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम
बलिया।
बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण सीएमओ व उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, अभय नारायण राय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार के द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना टीबी मुक्त भारत हो अपना। टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल जरूरतमंद रोगी नियमित रूप से हर हाल में करें। उन्होंने कहा कि टीवी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमति खान पान के साथ दवाइयों का सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है। बताया कि टीवी मरीजों के साथ हम सबको अपनत्व का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षय रोगियों के साथ वार्तालाप कर उनका हालचाल एवं दवा के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जन जागरूकता नितांत आवश्यक है। कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ साकेत बिहारी ने कहा कि अब तक 2758 क्षय रोगियों को पोषण पोटली दिया जा चुका है तथा वर्तमान में 537 रोगियों को अभी पोषण पोटली दिया जाना है। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेन्द्र दास, डॉ. अरविन्द चौधरी, राजशेखर, विजय कुमार शर्मा, अनुराग पाण्डेय, आशीष सिंह, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *