You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में 75 लाख की अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

width="500"

बलिया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नरहीं पुलिस टीम ने एक ट्रक से 1025 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 9086.4 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। शराब को छिपाने के लिए ट्रक में 110 बंडल अंडे के गत्तों का इस्तेमाल किया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो।


क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 जनवरी की देर शाम थानाध्यक्ष नरहीं वीरेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ उजियार घाट कोरण्टाडीह क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते गाजीपुर की ओर से एक ट्रक अवैध शराब लेकर आ रहा है, जो भरौली होते हुए बिहार जाने वाला है। बक्सर बॉर्डर पर कड़ी जांच के चलते ट्रक चालक ने अपना रास्ता बदलकर बलिया की ओर मोड़ लिया।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और ट्रक का पीछा करते हुए उसे सोहांव पेट्रोल पंप के पास रोक लिया गया। तलाशी लेने पर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से ट्रक चालक अचला राम पुत्र भगवाना राम निवासी मिठी बेरी, गोलिया जैतमाल, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना नरहीं में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *