You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बसंतपुर में पत्नी की डंडे से पिटाई कर मौत के मामले में पति गिरफ्तार

width="500"

बलिया। गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को सुखपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुखपुरा क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पत्नी की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति को पकड़ते हुए घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी की रात बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में उसने पत्नी को डंडे से मार दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को तब हुई, जब फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर परिजन उसके घर पहुंचे।


मृतका के पिता की तहरीर पर थाना सुखपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 44/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अभियुक्त की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर से विश्वविद्यालय जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से अभियुक्त मिथुन साहनी (36) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया गया।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश भारती और हेड कांस्टेबल गुलाबचंद यादव शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *