You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : धन की नहीं बल्कि जगह की कमी, कैसे पूरा होगा मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
लोकसभा चुनाव 2024 के अधिसूचना के पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया की जनता को एक बड़ी योजना की सौगात दी थी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले रोडवेज को करीब दो साल पूरे होने जा रहे है लेकिन यह परियोजना आज भी अधर में लटकी हुई है। इस परियोजना में धन की कमी नहीं बल्कि जगह की कमी है। गुरूवार को जनसंदेश टाईम्स की टीम निर्माणाधीन रोडवेज पर पहुंची थी यहां जानकारी प्राप्त हुई कि सीएनडीएस आजमगढ़ जो कार्यदायी संस्था है जो लखनऊ की ग्लोबल कंपनी को इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

निर्माण कार्य में लगी टीम के कुछ सदस्यों से जब जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने कहा कि सीएनडीएस ने कई बार प्रशासन को यह अवगत कराया है कि निर्माणाधीन रोडवेज परिसर में बिजली का पोल व कई पेड़ बाधा बन रहे है, जब तक पेड़ व बिजली के पोल नहीं हटाए जाएंगे तब तक काम में तेजी नहीं हो सकती। इसके अलावा हनुमान मंदिर के बगल मे बन रहे ज्यूडीशियल कालोनी का रास्ता कैसे पूरा होगा यह भी कहना जल्दबाजी होगी।

क्योंकि मंदिर से लेकर ज्यूडिशियल कालोनी के बाउंड्रीवाल तक कार्यदायी संस्था द्वारा दोनों तरफ बाउंड्रीबाल और आरसीसी रास्ता बनाया जा रहा है जो इसी माह तक रास्ता का काम पूरा हो जाएगा लेकिन ज्यूडिशियल कालोनी के बाउंड्रीवाल के अंदर जो रास्ता बनाना है उसके लिये अभी कोई कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

दुबहड़ से लेकर महावीर घाट तक रिंगबांध चौड़ीकरण भी नहीं हो पाया पूरा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट दुबहड़, जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग, जमुआ होते हुए कदमतर टोलटैक्स होकर गौशाला रोड होते हुए बिचला घाट महावीर घाट तक मार्ग अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इसके पीछे अतिक्रमण और विभागीय उदासीनता बताई जा रही है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा ना तो नाला बन पाएगा और न ही सड़क का काम पूरा हो पाएगा।

मेडिकल कालेज की नहीं रखी गई आधारशिला
लगभग दो साल होने जा रहे है लेकिन अभी तक खाली पड़े जेल की जमीन पर मेडिकल कालेज की आधारशिला नहीं रखी गई है। जबकि चर्चा यह होती रही कि मार्च के पहले सीएम योगी जेल व मेडिकल कालेज की भूमि का पूजन करेेंगे साथ ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे लेकिन अभी तक होने की संभावना नहीं दिख रही है।

नए जेल का अभी तक नहीं हो पाया जमीन अधिग्रहण
फेफना विधानसभा क्षेत्र के नारायनापाली में नए जेल के लिये अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम नहीं हो पाया जबकि जानकारी यह दी गई कि जेल की जमीन अधिग्रहण के लिये शासन ने 40 करोड़ रूपये भेजा है। जबकि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का दावा था कि बलिया में बहुत जल्द जेल बनेगा। लेकिन अभी तक नहीं बन पाया।

मार्च माह देख वैना-बांसडीहरोड बाईपास को लेकर सक्रिय हुए अधिकारी
उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे है, अधर में लटका वैना-बांसडीहरोड बाईपास का कार्य के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कार्यदायी संस्था बाईपास निर्माण में लगेंगी। पिछले दिनों सीआरओ त्रिभुवन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। चर्चा होने लगी थी कि इस पर काम शुरू होने जा रहा है, अब आगे देखिये कब काम शुरू होता है।

कटहल नाला सुंदरीकरण में रोड़ा बन रहे अतिक्रमण को प्रशासन कैसे हटाएगा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट कटहलनाला सुंदरीकरण को लेकर प्रशासनिक अमला एक्टिव मोड में है। देखिए प्रशासन सक्रिय मोड में इस परियोजना को कितना जल्द पूरा करा सकेंगी। रास्ते में रोड़ा बन रहे मकानों को हटवा पाएगी या बैक हो जाएगी।

सीवरेज योजना भी नहीं हो पाई पूरी
बलिया शहर में सीवरेज योजना कब पूरी होगी ये वक्त की बात होगी। नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय व नगर विकास राज्यमंत्री नारद राय के जमाने से शुरू हुई सीवरेज परियोजना अंतिम रूप देने में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह लगे है। अब देखना यह होगा कि 2027 से पहले बलिया का सीवरेज पूरी तरह से शुरू हो पाता है या नहीं।

एलडी कालेज का भी नहीं हो पाया कायाकल्प
लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज पढ़े तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा एलडी कालेज के सुंदरीकरण की घोषणा की गई थी। इसको लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्य योजना का शिलान्यास भी किया था। लेकिन अभी तक एलडी कालेज का सुंदरीकरण नहीं शुरू हो पाया।

रामलीला मैदान को सुंदर बनाने की कवायद शुरू
विगत चार सालों से रामलीला मैदान को सुंदर बनाने की मांग हो रही थी। 2022 में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विजयादशमी के दिन रामलीला मंच से घोषणा किया था कि रामलीला मैदान का सुंदरीकरण किया जाएगा लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद अब काम शुरू हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *