You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेमी से मिलने व शादी की जिद, टावर पर चढ़ी प्रेमिका

width="500"

बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल के बगल में लगे मोबाइल टावर पर रविवार सुबह एक युवती के चढ़ जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


युवती उभांव थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी से मिलने व शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग युवती को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के प्रेमी को मौके पर बुलवाया। प्रेमी के पहुंचने और बातचीत के बाद युवती शांत हुई तथा टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। उभांव पुलिस की ओर से कथित प्रेमी वो प्रेमिका को थाने लेकर चली गई है। थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बात चीत के बाद ही कोई अगली कार्यवाही हो सकेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *