
देवनारायण प्रजापति देवा भाई,
नगरा (बलिया)। श्रेयश ग्रुप आफ कम्पनीज के तहत फैले उद्योग जगत में अपनी अग्रणी भूमिका में चलने वाले श्रेयश सिंह के जन्म दिन पर भव्य तैयारी जोरों पर है। 16 जून दिन मंगलवार को जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए सुप्रसिद्ध गायक गायिकाओं के साथ समारोह पूर्वक मनाने में कोई कोर कसर नहीं छूटे इसके लिए तेयारियां पूरे जोर शोर से हो रही है। श्रेयश सिंह के पिता श्रेयश ग्रुप आफ कम्पनीज़ के मुख्य प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने अपने कारोबार के उत्कृष्ट ऊंचाईयों पर पहुंचने से काफी प्रसन्नचित्त हैं।
ऐसे अवसर को लेकर क्षेत्रीय लोगों में अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ समस्त क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्रों को अत्यंत हर्ष व्याप्त है। लोगों द्वारा श्रेयश ग्रुप ऑफ कंपनीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनय सिंह को भूरि भूरि प्रसंशा करते नहीं थक रहे।

नगरा में ये कलाकार बिखेरेंगे अपना जलवा
श्रेयश सिंह के भव्य जन्मोत्सव समारोह के आयोजन के मंगलमय अवसर को और अधिक यादगार एवं गौरवशाली बनाने हेतु भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

वहीं भोजपुरी के प्रसिद्ध गायिका कलाकार श्रृष्टि भारती व शिवानी सिंह भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर उन्होंने आशीर्वचन हेतु गणमान्य सहित ईष्ट मित्र गण व क्षेत्रीय शुभचिंतकों से भाग लेने की अपील की है। जन्मदिन पर अपना शुभाशीष देने गोरखपुर के सांसद फिल्म स्टार रवि किशन भी आ रहे हैं।
श्रेयश ग्रुप आफ कम्पनीज की उद्योग के क्षेत्र में है बड़ी उपलब्धि
कार्यक्रम के आयोजन मण्डल के अनिल सिंह निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ने बताया है कि 16 जून 2026 दिन मंगलवार को मेरे निवास स्थान नगरा के गड़वार मोड़, सराय चावट, नगरा (बलिया) में समारोह आयोजित है। इस अवसर को अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाने में श्रेयश ग्रुप आफ कम्पनीज की उद्योग के क्षेत्र में भारी उपलब्धि है। श्रेयश ग्रुप के तहत राइस मिल के साथ ही गोरखपुर के गीडा में डिस्टलरी कम्पनी चल रही है और आगे ही कम्पनियों की तैयारी भी चल रही है।

