You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों में फल, दूध व पौष्टिक आहार का किया गया वितरण

width="500"


बांसडीह (बलिया)।
भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मरीजों में फल, दूध और पौष्टिक आहार वितरण के साथ ही वहां आयोजित कार्यक्रम में मरीजों को आयुष्मान कार्ड की जानकारी देते हुए उससे मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने है। आज मोदी की कार्य क्षमता की वजह से आने वाले दिनों में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वह भर्ती महिला मरीजों में फल, दूध और पौष्टिक आहार वितरित किया और उपस्थित मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। आयोजित कार्यक्रम में मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, गोपालजी गुप्ता, बलिराम साहनी, सुमित रंजन रावत, अखिलेश तिवारी, शिवम गुप्ता, अजय यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय गुप्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *