You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नहीं रहे एयर फोर्स के पूर्व चिकित्सक परशुराम सिंह

बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह के पिता एयरफोर्स के पूर्व चिकित्सक 87 वर्षीय परशुराम सिंह के रविवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी तथा उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा घाट बलिया में किया गया। उनके दरवाजे पर शोक संबेदना व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से शांतस्वरूप सिंह, ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य आशीष सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बलेन्दू रजक, डेविड वर्मा, उमाशंकर यादव आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *