You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

सेवानिवृत्त फौजी की गुहार: मुझे मृत्युदंड दो या अधिकारियों से इंसाफ

width="500"

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक सेवानिवृत फौजी न्याय की मांग करते हुए नगर आयुक्त के आफिस पहुंचा। मोहम्मद शाहिद नाम का यह शख्स अफसरों से न्याय की मांग करता नजर आया। सहारनपुर जनपद में सेवानिवृत्ति फौजी मोहम्मद शाहिद गले में तख्ती डालकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। तख्ती पर लिखा था फौजी को मृत्युदंड दो या अधिकारियों से इंसाफ।
पीड़ित शाहिद ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिले फंड से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर नगर निगम ने नाला निर्माण कर दिया। आरोप है कि वह तीन साल से नगर निगम में इंसाफ के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलकर उन्होंने साफ कह दिया कि या तो उनको गोली मार दें या फिर इंसाफ दें। पूर्व फौजी के इस तरह के गुहार लगाने से दफ्तर में अलग ही माहौल बन गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *