Asarfi

Ballia : हालीक्रास, सेक्रेड हार्ट व कैस्टर ब्रिज के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

width="500"

बलिया। जिले के स्कूल उस वक्त खुशी से झूम उठे जब बच्चों ने सीआईएससीई बोर्ड में अपना परचम लहराया। 2026 के परिणाम में सबसे आगे हालीक्रास रहा। इस स्कूल के आईसीएसई के छात्र युग वर्मा ने 99 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं इंटर में सृष्टि पांडेय को 97.75 अंक प्राप्त हुआ। वैसे सभी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा।


इसी क्रम में बसंतपुर स्थित कैस्टर ब्रिज स्कूल भी जिले में परचम लहराया है। इस स्कूल के बच्चों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। हाईस्कूल में तनय कुमार पाठक 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबसे आगे रहे। वहीं इंटर में विज्ञान वर्ग में निगम चौबे 99 प्रतिशत के साथ प्रथम रहे।


इसी क्रम में सहरसपाली स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल का भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा। बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। यहां से हाईस्कूल की श्रेयांश वर्मा 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं इंटर में पलक पांडेय 92.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कैस्टरब्रिज आईएससी में निगम चौबे ने मारी बाजी
बलिया। सीआईएससीई बोर्ड का रिजल्ट गुरूवार को जारी हो गया। कैस्टरब्रिज स्कूल का आईएससी (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम आते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कैस्टरब्रिज स्कूल, पिपरौली, बसंतपुर के छात्रांे ने अपना उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन दिखाया। निगम चौबे (विज्ञान) ने 99 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। 97.3 प्रतिशत के साथ आराध्या तिवारी (विज्ञान) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 96.5 प्रतिशत अंको के साथ सौरभ नारायण सिंह (मानविकी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नंदिनी आनंद (विज्ञान) ने 96.3 प्रतिशत के साथ चौथा और सुशांत कुमार पाण्डेय (विज्ञान), आस्था सिंह (मानविकी) तथा अक्षता सिंह (मानविकी) ने 955 प्रतिशत अंको के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। सक्षम यादव (विज्ञान) तथा तनय सिंह (विज्ञान) 94 प्रतिशत के साथ छठा और रिद्धिमा गुप्ता (विज्ञान) 93.3 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर रहे। विद्यालय का परिणाम शतप्रतिशत रहा।

कैस्टर ब्रिज आईसीएसई में तनय ने लहराया परचम
बलिया। कैस्टरब्रिज स्कूल आईसीएसई (दसवीं) में तनय कुमार पाठक ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अथर्व वर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, आयुष कुमार सिंह ने 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ऋषित सिंह 95.8, तंजिला मनाल और अबीर पांडेय ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्राचार्या वी सिसौदिया ने सभी विद्यार्थियांे के उज्वल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई एंव आर्शीवाद दिया।

सेक्रेड हार्ट स्कूल आईएससी में पलक रही प्रथम
बलिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरसपाली में आईएससी (12वीं) में बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का मान बढ़ाया है। विद्यालय के कुल 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी तथा सभी सफलता प्राप्त करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। पलक पांडेय 92.75 प्रतिशत के साथ प्रथम, ऋषिका सिंह 89.75 के साथ द्वितीय और अग्निवेश 89.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता पांडेय ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सेक्रेड हार्ट स्कूल आईसीएसई में श्रेयांश ने मारी बाजी
बलिया। वहीं सेक्रेड हार्ट स्कूल के आईसीएसई (10वीं) के सभी 45 छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इसमे 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 15 विद्याार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसमें श्रेयांश वर्मा ने 96.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसी क्रम में पलक दुबे ने 95.2, नंदिनी यादव 95, शुभ वर्मा 95, क्षितिज उपाध्याय 94, अनुष्का उपाध्याय 93.6, हर्षित कुमार पांडेय 92.8, आस्था पांडेय 92.6, ईशान 91.8, रिजांशु पांडेय 92.2 और निशांत कुमार वर्मा ने 90.2 प्रतिशत अक प्राप्त किया है।

हालीक्रास स्कूल आईएससी में सृष्टि आई प्रथम
बलिया। हालीक्रास स्कूल अमृतपाली में सीआईएससीई बोर्ड का रिजल्ट आते ही सफल बच्चे खुशी से झूम उठे। आईएससी (विज्ञान) में सृष्टि पांडेय ने 97.75 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं अशी जायसवाल ने 96.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अभिज्ञा परमार ने 95.50 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं कामर्स में आर्या नंदिनी ने 97.75, आयुषी तिवारी 94.25 प्रतिशत और संकल्प अग्रवाल ने 994.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

हालीक्रास स्कूल आईसीएसई में युग ने मारी बाजी
बलिया। वहीं हालीक्रास स्कूल अमृतपाली में आईसीएसई (10वीं) में युग वर्मा ने 99 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंद्री कुम्र 97.60 प्रतिशत, अभिज्ञा पांडेय 96.80, सृष्टि 96.80, श्रीहान उपाध्याय 96.80 और प्रत्युष कुमार तिवारी 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मैरी जान ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *