You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डा. अवध बिहारी तिवारी लहरी की मनी पुण्यतिथि

width="500"

बलिया। चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. अवध बिहारी तिवारी लहरी की 17वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनाई गई। आगंतुकों ने डॉक्टर लहरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, तदोपरांत विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने स्व. डा. लहरी को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताते हुए, उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर लहरी चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत रहने के साथ की साहित्य, अध्यात्म एवं कविता के क्षेत्र में काफी ख्याति अर्जित की। इन्होंने एकादश एकांकी, गीत लहरी, गीत गहरी, गायत्री साधना एवं मां भगवती आदि पुस्तकों की रचना भी की। डॉक्टर लहरी गौ, गंगा, गायत्री, गीता के पोषक थे। प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टर लहरी सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले अग्रणी व्यक्तित्वों में से एक थे। अंबिका त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, हरिवंश प्रसाद, गुंजन राय, पूजा तिवारी, भूमि त्रिपाठी, शोभा मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *