You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक युवती को सकुशल किया बरामद

width="500"


परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
बलिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 उस्मान के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में रेवती पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता। उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा लिखित शिकायती पत्र के साथ सूचना दी गयी कि मेरी नाबालिक पुत्री गुम हो गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध सख्या 272/23 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना रेवती पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस सम्बन्धी समस्त वाट्स ऐप ग्रुप व सोशल मीडिया की मदद लेते हुए नाबालिग को 30 सितम्बर 2024 को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *