You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मछली मारने गया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

width="500"

हरेराम यादव,
मझौंवा (बलिया)।
गंगा नदी के दया छपरा नौरंगा घाट के सामने उस पार उदई छपरा मौजा में मछली मारने गया एक मछुआरा उदई छपरा निवासी लाल बाबू चौधरी 35 वर्ष पुत्र ढोढा चौधरी नदी में गिरने से डूब गया। स्थानीय मल्लाहों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इसकी सूचना ज्यो ही उदई छपरा में पहुंची ग्राम सभा में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उदई छपरा निवासी लाल बाबू चौधरी प्रतिदिन की भांति छोटी नाव लेकर मछ्ली मारने के लिए मंगलवार की सुबह गंगा उस पार उदई छपरा मौजा मे चला गया और नाव का पतवार चला रहा था कि अचानक नदी मे गिर गया। आसपास के नाविक उसे खोजने के प्रयास में लग गए। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सामाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *