You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डीपी ज्वेलर्स बलिया ने किया अपना ऐप लॉन्च

width="500"

बलिया। आदर्श वाटिका बलिया में बलिया बिट्स (अलोक पाण्डेय ) द्वारा आयोजित बलिया बिट्स पोयेट्री फेस्टिवल सीजन 2 का आयोजन किया गया जिसमे विश्व के प्रसिद्ध कवि राजीव रेड्डी, भावना श्रीवास्तव, मदन मोहन दानिश, चराग शर्मा व डॉ सागर ने अपने कविताओं और गजलो के जोशीले प्रस्तुति द्वारा बलिया की काव्य संध्या ने सबको भावुक कर दिया और एक नई प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बृहद रूप से उपस्थित रहे लोगों के बीच डीपी ज्वेलर्स बलिया ने अपना एप्लीकेशन डीपी ज्वेलर्स बलिया लॉन्च किया। इस एप्लीकेशन को बलिया के ही अभिषेक सिंह जो की डीजीलाईट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डाइरेक्टर ने बनाया है, अभिषेक सिंह ने ही इस एप्लीकेशन को डेवलप किया और कार्यक्रम उपस्थित तकरीबन 1200 लोगों ने एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल कर सोने और चांदी व हीरे की ऑनलाइन व्यवस्था को देखने की समझने की और ऑनलाइन ही सारी चीज खरीदने की व्यवस्था को जाना।
डीपी ज्वेलर्स के धीरज सर्राफ ने बताया कि हमारे इस एप्लीकेशन डीपी ज्वेलर्स बलिया में बहुत सारी सुविधाएं हैं जैसे आप किसी भी डिजाइन को पसंद कर सकते हैं रेट फ्रीज कर सकते हैं आप किसी भी डिजाइन को खरीद सकते हैं आप डिजाइन को चुन सकते हैं सोने चांदी हीरे का भूषण आप घर बैठे बेड पर लेटे सुबह की चाय की चुस्कीयो के साथ बैठे देख सकते हैं चुन सकते हैं पसंद कर सकते हैं ले सकते हैं यह सारी सुविधाएं हम बलिया वासियो सहित पूरे देश को काफी आसान पूर्वक ख़रीदारी करने मे सहयोग देने का प्रयास और प्रयन्त कर रहे हैं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक पांडे ने इसे ऑर्गेनाइज किया सहयोगी डीपीवज्वेलर्स के पुरे परिवार सहित आदर्श वाटिका के प्रबंधक जयेश मिश्रा, समीक्षा सिंह, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता अंकित शेखर, सागर शेखर उपस्थित आदि लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *