You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनी जनशिकायतें, 141 में मात्र 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण

width="500"

बलिया। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील सदर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, वरासत तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्याम कांत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *