You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय कस्बा के चिरैयामोड़ निवासी छोटू तिवारी 19 वर्ष पुत्र विनोद तिवारी उर्फ झगरू तिवारी की एनएच 31 पर चिरैयामोड़ के निकट शुक्रवार की देर रात किसी भारी वाहन से कुचल कर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की किसी भारी वाहन से कुचल गया था जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया था। रात करीब एक बजे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर थाने लाया गया और परिजनों के पहचान करने पर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया। किस वाहन से युवक की मौत हुई है इसकी जानकारी नही हो पाई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *