You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जनपद न्यायाधीश ने किया पौधरोपण, संरक्षण पर दिया जोर

width="500"

बलिया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश बलिया अमित पाल सिंह द्वारा शुक्रवार को जजेज कम्पाउण्ड के नन्दन वन एवं सेशन हाउस बलिया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पौधरोपण करन के साथ ही उसके संरक्षण पर लोगों को ध्यान देना चाहिए।

वृक्षारोपण करते हुए जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों से वृहद वृक्षारोपण के इस उत्सव में अपना योगदान करने के लिए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रथम कान्त अपर जनपद न्यायाधीश, ज्ञान प्रकाश तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश, शैलेश पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व न्यायिक अधिकारीगण, वन अधिकारी बलिया एवं दीवानी न्यायालय बलिया के समस्त कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *