You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बांसडीह विधानसभा: योगेश्वर से मिलने पहुंचे दयाशंकर

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह से मिलने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कुसौरा स्थित आवास पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान राजनीति पर चर्चा करते रहे। बताते चलें कि योगेश्वर सिंह ने सलेमपुर लोकसभा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में विभिन्न विधानसभाओं के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव से पहले योगेश्वर सिंह के कार्यकर्ताओं की बैठक की चर्चा बांसडीह विधानसभा में होता रहा।

योगश्वर सिंह ने कहा कि यह बैठक चुनाव के लिए नही बल्कि कार्यकर्ताओं के समस्याओं के समाधान को लेकर हुई। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर थी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर उन्होंने कहा कि उनके साथ मेरे पुराने रिश्ते है।

हम लोग आपस में मिलते जुलते रहते है। कोई चुनाव लड़ने की तैयारी नहीं है। हमारी तैयारी लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र की है। यदि भविष्य में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात होगी तो कार्यकर्ताओं से आपस में सुझाव लिया जाएगा। उसके बाद ही रणनीति बनेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *