You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तीन खेमें में बंटे सभासद, पहला मंत्री के साथ, दूसरा चेयरमैन और तीसरे खेमे के कुछ सभासद न्यूटल

width="500"

नगरपालिका सभाकक्ष में चेयरमैन की मौजूदगी में बैठक
बलिया।
नगर पालिका परिषद बलिया के सभाकक्ष में मंगलवार को अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की मौजूदगी में सभासदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए घोर निंदा की गई।
बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों को सूची में शामिल नहीं किया गया। इस पर अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि केवल वही प्रस्ताव जिलाधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे, जो सभासदों द्वारा प्रस्तावित और बोर्ड से पारित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर वह हस्ताक्षर या अनुमोदन नहीं करेंगे, जो बोर्ड की स्वीकृति के बिना तैयार किया गया हो।


अध्यक्ष ने बताया कि पंद्रहवें वित्त की धनराशि से विकास कार्यों के लिए पूर्व में अधिशासी अधिकारी को सभासदों के अनुरोधानुसार प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनके समक्ष जो प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, उनमें सभासदों के सुझाव शामिल नहीं थे। इस कारण उन प्रस्तावों को वापस करते हुए पुनः संशोधित सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता द्वारा सभासदों के प्रस्तावों के अनुरूप सूची तैयार कर अधिशासी अधिकारी को भेज दी गई है, लेकिन अब तक उस पर हस्ताक्षर कर प्रस्तुत नहीं किया गया है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी बोर्ड से पारित प्रस्तावों को शामिल किए बिना कोई अन्य सूची प्रस्तुत की गई तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और वार्डवार प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को शामिल करने की मांग उठाई। इस अवसर पर सभासद हीरालाल चौरसिया, ददन यादव, पवन गुप्ता, झीगन सिंह, मुकेश यादव, पप्पू खरवार, मनोज गुप्ता, जितेंद्र यादव आदि रहे। जबकि कुछ सभासद ना ही परिवहन मंत्री से मिले और ना चेयरमैन से कोई भेंट की।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिले सभासद
बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया मंें 15वें वित्त आयोग से वार्डों में विकास कार्य में हो रहे अविलंब को लेकर पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लगभग 15 की संख्या में सभासदों ने भेंट की थी जिसमें प्रेरक गुप्ता, आसिफ अली, सूरज तिवारी, राजीव रंजन, संजय यादव, रवि वर्मा, विक्की खान, बबलू गोंड, मुटुर सिंह, ललित चौधरी, जितेंद्र शाह, पप्पू खरवार, लकी खान, मुकेश यादव ने अपनी बात रखी थी। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभासदों द्वारा मांग पत्र को संज्ञान में लेतेे हुए अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को 15वें वित्त आयोग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही थी। वहीं सभासदों ने परिवहन मंत्री पर उम्मीद करते हुए मानसून से पहले विकास कार्य कराने के लिए आग्रह भी किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *