You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सूर्यभान सिंह ने प्रधानों को किया सम्मानित

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रधानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कहा कि गांव की तस्वीर बदलने में इन प्रधान भाईयों का महत्वपूर्ण भूमिका है। पूरे पांच साल तक अपने-अपनेे ग्राम पंचायतोें में प्रधानों ने बेेहतर कार्य किया है। सूर्यभान सिंह ने अंगवस्त्रम से प्रधानों को सम्मानित किया। बतातें चलें कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

अब ऐसे में प्रधानों का सम्मान जगह-जगह हो रहा है। इसी क्रम में सूर्यभान सिंह ने प्रधानों को सम्मानित किया हैं। सूर्यभान सिंह ने कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए गंगा व घाघरा से होने वाले बाढ़ व कटान से राहत के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन भी करेंगे और बाढ़ व कटान पीड़ितों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के क्षेत्र में हमेशा मैं और मेरी पत्नी रूबी सिंह बढ़ चढ़ काम करते है और आगे भी करते रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *