You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : होली पर मांस मदिरा का सेवन करना सनातन धर्म का अपमान, बोले रामगोविंद चौधरी

width="500"

बांसडीह में धूमधाम से मनाया गया समाजवादी पार्टी का होली मिलन समारोह
बांसडीह (बलिया)।
क्षेत्र के आदित्य मैरिज हॉल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे। होली मिलन कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और राधे कृष्ण के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके पश्चात समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों से होली खेली तथा एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि होली सनातन परंपरा का ऐसा पर्व है जो समाज को प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधे रहता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की विशेषता बताते हुए कहा कि यह त्योहार केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी है। कहां की जब होली में लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं तो उच्च नीच और भेदभाव की दीवारें स्वत गिर जाती है यही सनातन संस्कृति की पहचान है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक समाज को बांटने की नहीं बल्कि जोड़ने की होनी चाहिए क्योंकि देश की ताकत उसकी सामाजिक एकता में निहित है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की की जो आज होली की सनातन परंपरा को मांस और मदिरा के साथ मनाया जा रहा है जिसे उन्होंने सनातन संस्कृति का अपमान बताया।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संजय उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, सुशील कुमार पांडेय, सुशांत राज, रामजी गुप्त, लल्लन बैसाखी, यश राम सिंह, रणजीत चौधरी, बब्बन गिरी, आशीष सिंह, बिहारी पांडेय, सुजीत सिंह परिहार, संतोष कुमार सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय बहादुर सिंह ने की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *