You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

width="500"

बलिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मजदूरों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया गया।


संतोष चौबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। वर्तमान में करीब 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से भुगतान नहीं मिला है।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि जॉब कार्ड धारकों और संबंधित कर्मियों का बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महाप्रसाद चौबे, बैजनाथ राम, अनिल पांडेय, वीर बहादुर सिंह, अबूल फैज, राजेश राय, अखिलेश कन्नौजिया, संग्राम तिवारी, मणिनाथ तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे व मंटू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *