बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के दोथ गांव में अवकाश प्राप्त पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश सिंह की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख जताया। कांग्रेस नेताओं ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित रहे जवान की इस तरह निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे, अखिलेश कौन्नजिया, महासचिव कोकिल राम, अहमद कमाल लड्डन, जिला सचिव बिजेंद्र पांडेय, शिव नारायण निषाद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पांडेय, वार रूम प्रभारी अबुल फैज आदि मौजूद रहे।
