You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : किन्नर रेखा की हत्या कर फांसी पर लटका हत्यारा, तीन पर मुकदमा दर्ज

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
किन्नर रेखा के गायब होने के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से रानीगंज बाजार निवासी व्यवसायी रवि गुप्ता 28 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी से हत्या के घटना से पर्दा उठा दिया है। मृतक के अलावा मृतक के पिता विजय गुप्ता, मृतक रवि गुप्ता की पत्नी मोना गुप्ता और परिवार की एक अन्य महिला रिता देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा बैरिया पुलिस ने दर्ज किया है। इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है।

यह है पूरा घटनाक्रम
बता दे कि विगत 17 फरवरी को किन्नर रेखा 60 वर्ष अपने रानीगंज किराये के आवास से गायब हो गई थी। उसके साथी उसे खोजने लगे। वही किन्नर रेखा के अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए थाने पहुंच गये तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। वही पुलिस ने इस मामले मे गंभीरता दिखाते हुए रेखा का बंद मोबाइल फोन बाजार से कुछ दूरी पर खेत के पास झाड़ियो से बरामद कर लिया। मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस की जांच मे तेजी आ गयी। इसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी ने मामले की गहनता से छानबीन करना शुरू कर दिया।
18 फरवरी को किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे के नेतृत्व में दर्जनों किन्नर रानीगंज बाजार में एकत्र हो गए। आक्रोश मे वह सड़क जाम करने लगे, किंतु मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया आर पी सिंह ने बाजार मे जुटे किन्नरो से सही कार्यावायी करने के लिए दो दिन का समय मांगा। जिस पर किन्नर मान हो गए। उसके बाद एसओजी टीम ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मामले की जांच शुरू की और रानीगंज बाजार के एक आभूषण के दुकान के सीसीटीवी में किन्नर रेखा रवि गुप्ता के घर जाते दिखाई दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में और तेजी आ गयी। इसके आधार पर रवि गुप्ता से इस संदर्भ में कई बार पूछताछ किया। रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष मेरी शादी हुई थी। बधाई लेने के लिए रेखा आई थी, किंतु पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, और बार-बार मृतक रवि के अलावा लोगों से पूछताछ करती रही। इधर पुलिस के डर से मृतक रवि गुप्ता का बुरा हाल था। क्योंकि पुलिस कह रही थी कि सीसीटीवी में तुम्हारे घर रेखा जाती हुई तो दिख रही है, किंतु घर से बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रही है। इसका कोई जवाब रवि गुप्ता के पास नहीं था।

लोहे के बड़े बक्से में मिला रेखा का शव
बुधवार की देर शाम रवि गुप्ता ने अपने कमरे में भीतर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा रवि के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रवि गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा, तब मकान के चौथे मंजिल पर टीन सेड में एक लोहे के बड़े बक्से में प्लास्टिक के बोरी मे लिपटा रेखा का शव मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवायें घर के सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं किन्नर रेखा व रवि गुप्ता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आभूषण ही बने रेखा के हत्या के कारण?
घटनास्थल के अगल-बगल के लोगों का कहना है कि रवि को दुकान खोलने के लिए रेखा किन्नर ने मोटी रकम दी थी। वहीं वह हमेशा 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण पहने रहती थी। किन्नर रेखा इन दिनों रवि से अपना पैसा वापस लौटाने के लिए तगादा कर रही थी। संभवतः सोने चांदी के आभूषण ही रेखा की हत्या के कारण बन गये।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बैरिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद बैरिया सर्किल के सभी थानों की फोर्स व उनके प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पुलिस गस्त तेज करें। इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करें, और इस तरह के मामले भविष्य में ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई करें। लगभग एक घंटे तक बैरिया रहने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ वापस जिला मुख्यालय लौट गए।

किन्नर समाज ने की मांग, आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई
बैरिया। रानीगंज बाजार मे किराये के मकान मे काफी दिनों से रहने वाली किन्नर रेखा कौन थी ? इस पर किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पाण्डेय ने बताया कि रेखा हम लोगों के समाज की दादा गुरू थी जो काफी दयालु मिलनसार व अच्छे विचार की थी। उनकी हत्या से किन्नर समाज को काफी कष्ट पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग किया कि हमारे समाज के दादा गुरू किन्नर रेखा के हत्या के मामले मे आरोपियो पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *