You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में बालश्रम के खिलाफ अभियान, छह बाल मजदूर मुक्त कराए गए

width="500"

बलिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को बलिया पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम ने शहर के राजधानी रोड, बहेरी क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छह बालक बाल मजदूरी करते मिले, जिन्हें मुक्त कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल अधिकारी संजय वर्मा के आदेश तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के पर्यवेक्षण में एएचटी थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया। टीम में उपनिरीक्षक रामसुधार यादव, आरक्षी ऋषभ मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद तथा सीडब्ल्यूसी के सदस्य शामिल रहे।


अभियान के दौरान मुक्त कराए गए छहों बालकों के नियोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को बाल विवाह, बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति या बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *