You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया पुतला दहन

width="500"


रेवती (बलिया)।
स्थानीय बस स्टैण्ड पर गुरूवार की शाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। भाजपाईयों का कहना है कि बलिया के आन, बान, शान सहित देश के शान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले खड़गे को पहले अपना दामन देखना चाहिए।

भाजपा जनों ने इस दौरान चन्द्रशेखर का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान तथा कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के जोरदार नारे भी लगाये। इस मौके पशुपतिनाथ उर्फ भोला ओझा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेमनपुर भोली साहनी, देवेश्वर नाथ पाण्डेय, इन्द्रजीत सिंह, रौनक पांडेय, सोनू सिंह, सोनू साहनी, रवि तुरहा, प्रिंस रजक, सुरेंद्र पांडेय, दीनबंधु शुक्ल, आदि मौजूद रहे।
पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *