Asarfi

Ballia : मानसून से पहले कटहल नाला का एक किलोमीटर हिस्सा होगा मॉडल प्रोजेक्ट

width="500"

कटहल नाला निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तेज, मई अंत तक रिटेनिंग वॉल पूरी करने के निर्देश
बलिया।
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया है कि कटहल नाला में चल रहे खुदाई कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि मानसून से पहले लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में पक्के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।


समीक्षा में सहायक अभियंता सीएनडीएस को निर्देशित किया गया कि मानसून पूर्व सभी आवश्यक कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती बारिश शुरू होने से पहले निर्माण कार्यों को सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। निर्देशों के अनुसार रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया। इसके लिए कार्यदाई संस्था को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रिटेनिंग वॉल बनने के बाद स्टोन पिचिंग का कार्य भी मानसून पूर्व पूरा करने को कहा गया तथा इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से तकनीकी मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए गए।

पाथ-वे मार्ग पर मिट्टी भराई पर जोर
अधिकारियों ने पाथ-वे मार्ग में मिट्टी भराई कर उसे मजबूत बनाने पर भी जोर दिया, ताकि बाढ़ के दौरान मार्ग को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से आवश्यक सहयोग लेने की बात कही गई। वहीं पूरे नाले की मानसून पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कार्यदाई संस्था को चेतावनी देते हुए कहा गया कि सभी कार्य गंभीरता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं तथा समय-समय पर तकनीकी परीक्षण भी कराया जाए, जिससे मानसून और संभावित बाढ़ से परियोजना को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

एक किमी निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि पहले चरण में लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में कटहल नाला का निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा कराया जाएगा, जबकि शेष कार्य बरसात के बाद किया जाएगा। कार्यदाई संस्था ने इस एक किलोमीटर हिस्से को मॉडल परियोजना के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *