You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

बिहार : सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, देखें 32 मंत्रियों के नाम

width="500"

बिहार राज्य में सम्राट चौधरी की सरकार में गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इस दौरान 32 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण पांच-पांच मंत्रियों के समूह में कराया गया।
भाजपा कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता समेत कई नेताओं को मंत्री बनाया गया। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को इस बार जगह नहीं मिली।


समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो दलों के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कई पुराने मंत्रियों को दोबारा मौका मिला, जबकि कुछ नए नेताओं को पहली बार मंत्री पद दिया गया।

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल 32 मंत्रियों की देखें सूची
नीतीश मिश्रा
निशांत कुमार
संजय पासवान
संतोष सुमन
दीपक प्रकाश
मिथलेश तिवारी
श्रवण कुमार
संजय सिंह
विजय कुमार सिन्हा
मदन सहनी
राम कृपाल यादव
लेसी सिंह
केदार गुप्ता
श्वेता गुप्ता
रमा निषाद
भगवान सिंह कुशवाहा
दिलीप जायसवाल
दामोदर रावत
प्रमोद चंद्रवंशी
बुलो मंडल
लखविंदर पासवान
सुनील कुमार
संजय टाइगर
शीला मंडल
इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
रत्नेश सदा
नंद किशोर राम
जमा खां
रामचंद्र प्रसाद
अशोक चौधरी
अरुण शंकर प्रसाद
श्रेयसी सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *