You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर बलिया पुलिस का वज्रपात, 25 गैंग चिह्नित

width="500"

263 सदस्यों की हुई पहचान, 15 मुकदमे दर्ज कर 16 आरोपी गिरफ्तार; गैंग लीडरों पर भी कार्रवाई की तैयारी
बलिया।
सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबंगई, भय और आतंक का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ बलिया पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जिले में सक्रिय 25 गैंगों को चिह्नित करते हुए गैंग लीडर समेत 263 सदस्यों की पहचान की है। इनमें से 15 मामलों में मुकदमे दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों का भौतिक सत्यापन कर गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।


अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर तीन से नौ जून तक चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने ऐसे गैंगों को निशाने पर लिया है, जो सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव, इंस्टाग्राम रील्स और अन्य माध्यमों से आपराधिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर अपनी दबंग छवि बनाने का प्रयास करते हैं। पुलिस के अनुसार इनसे जुड़े लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने जैसे आरोप रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने बीट पुलिसकर्मियों की मदद से गैंगों की पहचान की। फरसा गैंग, महाकाल गैंग, राइडर गैंग और 221715 गैंग समेत अलग-अलग नामों से सक्रिय समूहों को चिह्नित किया गया है। नरही क्षेत्र में फरसा गैंग के 52 और महाकाल गैंग के 36 सदस्यों की पहचान की गई है। वहीं उभांव क्षेत्र में 221715 गैंग के 38 सदस्य चिह्नित किए गए हैं।


अभियान के दौरान बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह रोड, भीमपुरा, गड़वार, नगरा, सुखपुरा, मनियर और कोतवाली समेत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने गुड्डू उर्फ करिया नट, आयुष राय उर्फ नारियल, पवन कुमार खरवार, मनीष वर्मा समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह और कन्हैया राम गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी प्रचलित बताई गई है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
बलिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति या समूह गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करता है, भय का माहौल बनाता है या सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों का प्रचार करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया है। इसके लिए वाराणसी जोन के आधिकारिक व्हाट्सएप बॉट नंबर 7839860411 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *