You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शार्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग, 10 से 15 लाख रूपये जलने की आशंका

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
नगर पंचायत बैरिया के रानीगंज-बैरिया मार्ग पर बीबी टोला मे स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा बैरिया के एटीएम केबिन में रविवार की सुबह लगभग 9ः30 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी। देखते देखते ही देखते आग के चपेट मे आकर पूरा एटीएम जलकर नष्ट हो गया। वही बैंक के प्रवेश द्वार को भी आग की लपटे अपने आगोश मे ले लिया जिसमे मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में एटीएम में रखे गए 10 से 15 लाख रुपए जल जाने की आशंका है।


आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन केंद्र इब्राहिमाबाद की टीम बेबस दिखाई दी, क्योंकि जो छोटी गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी। वह स्टार्ट ही नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बालू, मिट्टी, पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक पूरी तरह से एटीएम जल चुका था। आग पर नियंत्रण के लिए वहां मौजूद गार्ड के अलावा स्थानीय अन्य लोगों ने काफी मेहनत की। नहीं तो पूरा बैंक शाखा ही आग के चपेट में आ जाता। 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी वहां पहुंची। तब तक आग नियंत्रित हो चुकी थी।

ये है पूरा घटनाक्रम
रविवार की सुबह एटीएम के सुरक्षा में तैनात नकुल सिंह और राजगोपाल सिंह के आने पर अपने घर चले गये। ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। तभी एटीएम में घुसे कुछ ग्राहको ने आकर बताया कि एटीएम में धुआं भर रहा है, जो बिजली के तार एसी में लगे हुए हैं। वहीं से धुआं निकल रहा है। गार्ड ने भीतर जाकर देखा तो एसी से धुआं निकल रहा था। एसी के तार में शॉट सर्किट हो गया था। वह तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और अपने अधिकारियों को दिया। वही बैंक मे उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास करने लगा।


कुछ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के लिए गार्ड के साथ प्रयास करने लगे,किंतु आग की लपटे बेकाबू होती चली गई। देखते ही देखते एटीएम सहित बैंक का मुख्य द्वार भी धधकने लगा, किंतु ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे बैंक के शाखा उप प्रबंधक मिथिलेश गुप्त ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी।


बलिया से शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव व बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग लगी की सूचना अपने बैंक के प्रधान कार्यालय को भी दे दिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को बैंक बंद होने से पहले हम लोगों ने 15 लाख रुपए एटीएम में डाले गये थे। शनिवार, रविवार को बैंक बंद था। अब ग्राहकों ने जितना पैसा निकाला हो व जितना पैसा बचा था, यह जांच का विषय है। जांच करने पर ही पता चलेगा कितना पैसा ग्राहकों द्वारा निकाला गया है, और कितना पैसा एटीएम में जल गया है। इसके अलावा बैंक में लगे पांच एसी और तीन चार की संख्या में फाइलें भी जली हैं।

चालकों का अभाव, कैसे होगा आग पर काबू
एचडीएफसी बैंक शाखा बैरिया का एटीएम जिस समय धुं धुं करके जल रहा था उस समय अग्निशमन विभाग की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। किंतु वह स्टार्ट ही नहीं हुई। जिससे अग्निशमन विभाग के कर्मी उसे लेकर वापस लौट गए। दो घंटे बाद बड़ी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड तब तक आग नियंत्रित हो चुकी थी। इस संदर्भ में पूछने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इब्राहिमाबाद अग्निशमन केंद्र पर चार गाड़ियां हैं। चार चालक का पद स्वीकृत है, किंतु एक चालक रामचंद्र कुशवाहा 57 वर्ष की यहां तैनाती थी। जिन्हें शुक्रवार को नहाते समय ब्रेन हेमरेज हो गया था।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा उसके बाद सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया। सदर अस्पताल ने उन्हे बीएचयू रेफर कर दिया। जहां ट्रामा सेंटर में चालक रामचंद्र कुशवाहा की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जान जोखिम में डालकर जैसे-तैसे लेकर के हम लोग चलाते हैं। चालकों के अभाव में हम लोग अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। आग लगी की घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी बड़ी संख्या में पहुंची थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *