
बलिया। पश्चिमी बंगाल चुनाव को लेकर जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावे के साथ कहा कि बंगाल में दीदी की सरकार पुनः आ रही है। वहीं योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में परिवर्तन की बयार बह रही है और भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बहरहाल जो भी हो चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि पश्चिमी बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।
पश्चिमी बंगाल के चुनाव को लेकर क्या बोले दानिश आजाद अंसारी
पूरे पश्चिमी बंगाल से बदलाव की आवाज उठ रही है, पश्चिम बंगाल विकास चाहता है और यहां के युवा शिक्षा और रोजगार के लिए एक अच्छा माहौल चाहते है। यहां की महिलाएं एक साफ सुथरा माहौल की अपेक्षा कर रही है। यहां का माहौल बता रहा है कि चार मई को जो चुनाव परिणाम आने वाला है उसमें भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि जिस तरह से पीएम मोदी की रैलियों में विशाल जनसमूह उभर कर सामने आ रही है वह अपने आप में यह बताने के लिये काफी है कि यह एक बदलाव की कहानी है। वहीं उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के लोग जिस तरह से हिंसा पर उतारू है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के संविधान को तार-तार करने का काम ममता बनर्जी के लोग कर रहे है। इसे जनता बखूबी देख व समझ रही है और जनता इसे अपने वोट के माध्यम से जवाब देगी और पश्चिम बंगाल में प्रचंड रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।

