You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अधिवक्ताओं के वादकारी भवन का हुआ उद्घाटन, बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इससे सभी अधिवक्ताओं को मिलेगी सहूलियत

width="500"

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के लिए 22 लाख रुपए की लागत से बने वादकारी भवन का उद्घाटन विधि-विधान से किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व सीडीओ ओजस्वी राज की मौजूदगी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काट कर वादकारी भवन को अधिवक्ताओं के लिए सिपुर्द किया।


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसके लिए लंबे समय से लोगों की मांग चली आ रही थी जिसे पूरा कर दिया गया है। कार्य को समयावधि में पूरा कराया गया जिससे लोगों को इसका लाभ मिले। कहा कि यह जमीन खाली पड़ी थी जिस पर वादकारी भवन बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे अधिवक्ताओं के साथ ही आने वाले वादकारियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। कहा नगर विधानसभा में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। नगर में कई सारी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा जो जल्द पूरा होगा।


कार्यक्रम में अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह, मदन लाल वर्मा, अयोध्या नाथ सिंह, राजेश श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अमरीश पांडेय, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *