You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 30 वाहन चालान, पांच बाइक सीज

width="500"

मनीष तिवारी,
चितबड़ागांव।
स्थानीय थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी के नेतृत्व में कानून और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों अन्य जिलों और राज्य के बॉर्डर के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की। जिसमें कुल 70 वाहन जांचें गये जिसमें 30 वाहनों का चालान किये गये और 5 बाइक को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें नशे में गाड़ी न चलाना, मानक से अधिक सवारी न बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना, अवयस्कों को वाहन न चलाने देना, और सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित करना शामिल था।सुरक्षा पर जोररू पुलिस ने सभी को जागरूक किया कि चार पहिया वाहनों और भारी वाहनों के चालकों को सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना चाहिए। इसके साथ ही, वाहनों को ओवरलोड न करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *