You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : महाविद्यालय संस्थापक, पद्मश्री डॉ. जगदीश शुक्ला ने किया गांधी महाविद्यालय का दौरा

सुधीर कुमार मिश्रा,बेरुआरबारी। विश्वविख्यात मौसम वैज्ञानिक, महाविद्यालय संस्थापक, पद्मश्री डॉ. जगदीश शुक्ला ने गुरूवार को गांधी महाविद्यालय का दौरा किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा परिसर के समग्र विकास को बारीकी से देखा। डॉ. शुक्ला ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापक-गण से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान…

Read More

Ballia : गो-तस्करी करने वाला एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया। सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने गो-तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। गिरफ्तार अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। साथ ही थाना पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।…

Read More

Ballia : विवाद में बड़े भाई ने परिवार संग मिलकर छोटे पर डाला खौलता तेल

बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के उधो दवनी गांव में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई और उसके पूरे परिवार ने मिलकर छोटे भाई पर खौलता हुआ गर्म तेल डालकर उसे बुरी तरह जलाने का प्रयास किया। इस घटना में बुरी तरह से घायल युवक का वाराणसी में इलाज चल रहा है।पीड़ित शैलेन्द्र यादव ने थाने…

Read More

Ballia : फेफना खेल महोत्सव 2025 : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जीता उपविजेता का खिताब

बलिया। फेफना खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत बुधवार को आयोजित बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहा। यह खिताबी मैच जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने दमदार खेल कौशल, साहस…

Read More

Ballia : मंत्री संजय निषाद के बर्खास्त की मांग, कांग्रेस जनों ने राज्यपाल को भेजा पत्र

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बुधवार को जनपद के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भेजा। पत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कि बर्खास्त की मांग की गई। गत दिनों बांसडीह तहसील के पिंडरा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते…

Read More

Ballia : नगपुरा में मृतक के परिजनों को विधायक प्रतिनिधि ने दी 5 लाख की सहायता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नगपुरा में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत सिंह (25) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक उमाशंकर सिंह के निर्देश पर उनके अनुज एवं सीएसआईएल के डायरेक्टर रमेश…

Read More

Ballia : फेफना में पुलिस मुठभेड़ : बालक शिवम के हत्या का आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात आमडारी से पकड़ी चट्टी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें हत्या का वांछित आरोपी प्रतीक वर्मा के…

Read More

Ballia : मंत्री संजय निषाद के लिये हुआ बुद्धि-शुद्ध यज्ञ

सुधीर कुमार मिश्रा,बेरुआरबारी। उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद द्वारा दिये गए बयान पर बिबाद बढ़ता ही जा रहा है। लोगों द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में बुधवार को बाबा शोकहरण नाथ मंदिर असेगा के प्रांगण में भाजपा नेता राना कुनाल सिंह के अगुआई में उत्तर प्रदेश सरकार के…

Read More

Ballia : विकास के लिये तरस रहा तीन आईएएस व कई विद्वान देने वाला कालेज

रोशन जायसवाल,बलिया। वैसे तो जिले में बहुत से ऐसे विद्यालय है जिससे निकले कई छात्र बड़े पद पर है। कोई आईएएस तो कोई पीसीएस तो कोई आईपीएस है वहीं कोई विश्वविख्यात गणितज्ञ, कोई ब्रिगेडियर तो कोई राजदूत है। शहर का राजकीय इंटर कालेज कुछ अलग है। क्योंकि यहां से निकले ऐसे छात्र जिन्होंने इस कालेज…

Read More

Ballia : यूपी बोर्ड परीक्षा: बलिया में 151 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, एक लाख 17 हजार 374 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जनपद में 151 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इसमें सिर्फ नौ राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है, जबकि 73 एडेड व 69 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इस बार 10वीं…

Read More