You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन नाबालिग बच्चियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने से परिजनों में खलबली मच गया। शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकलीं बच्चियां देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सीटी सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीनों बच्चियां घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद उनका पता नहीं चला।


मां की सूचना पर गड़वार थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग टीम गठित कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम स्कूल, गांव और आसपास के संभावित स्थानों पर बच्चियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके आने-जाने वाले रास्तों और संभावित ठिकानों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से बच्चियों के संबंध में उपलब्ध जानकारी साझा करने और किसी भी सुराग मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। बच्चियों को सकुशल बरामद करना प्राथमिकता है। मामले की जांच के साथ उनकी तलाश लगातार जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *