
चितबड़ागांव। 23 अगस्त चितबड़ागांव के लिए शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गौरवशाली स्मृति का दिन है। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाता है। शहादत दिवस नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और देशप्रेम की याद दिलाता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृज कुमार सिंह, अभिराम सिंह दारा, उपाध्यक्ष संजय, डॉ. धर्मात्मानंद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

