You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जानलेवा हमले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

width="500"


बेल्थरा रोड (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम अहमद कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना उभाँव पुलिस को ग्राम अतरौल चक मिलकान निवासी संदीप सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले का नामजद अभियुक्त ओशियार राजभर पुत्र मुन्नू राजभर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने घटना के दो दिनों के भीतर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सर्वत्र सराहना की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन, सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास ने सूचना के आधार पर जानलेवा हमले का दूसरा नामजद अभियुक्त ओशियार राजभर पुत्र मुन्नू राजभर गौरी ताल घोसा चट्टी पर पीपल के पेड़ के पास से सोमवार की प्रातः लगभग 6 बजे नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी की विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सक्षम न्यायालय में चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, विवेचक उप निरीक्षक संतोष कुमार, का0 अरविन्द यादव, का0 अजीत यादव व का0 पंकज राजभर शामिल रहे।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *