You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भतीजी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
बैरिया रेवती बैरिया मार्ग पर मुनी छपरा के पास भतीजी के शादी का कार्ड बांटने बाइक से जा रहे चाचा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मौके पर ही चाचा की हो मौत गयी। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण गोड़ 50 वर्ष अपने भाई काशीनाथ गोड़ की पुत्री की शादी का कार्ड बाटने के लिए करमानपुर गांव निवासी सोनू पाण्डेय 20 वर्ष व सुंदरम शर्मा 19 वर्ष के साथ मंगलवार को बाइक से निकले थे। रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पाण्डेय के टोला व मुनि छपरा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के जद में आ गए। श्रीकृष्ण गोड़ सहित तीनो लोग खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाकर तीनो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने श्रीकृष्ण गोड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू पाण्डेय की स्थिति चिंता जनक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सुंदरम शर्मा का इलाज रेवती में चल रहा था।
गौरतलब है कि 26 नवम्बर को मृतक श्रीकृष्ण गोड़ के घर उनकी भतीजी की बरात आने वाली थी। उसी के लिए कार्ड बाटने जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी का माहौल गम मे बदल गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *