You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कबाड़ की दुकान में आगलगी से लाखों की क्षति

width="500"

शिवानंद वागले,
रसड़ा (बलिया)।
कस्बा के प्राइवेट बस स्टैंड वार्ड नंबर आठ स्थित कबाड़ की दुकान में रविवार की रात लगभग 8 बजे भीषण आग लग जाने के कारण लाखों का कबाड़ का सामान जलकर नष्ट हो गया। संतोष गुप्ता की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके पहले भी संतोष गुप्ता कि कबाड़ में भयंकर आग लगी हुई थी जिसमें लाखों रुपए के कबाड़ जलकर खाक हो गए थे। रविवार रात आग की लपटें देख आस -पास के लोगों ने रसड़ा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उत्तरी चौकी प्रभारी बांके बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौक़े पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को आगलगी की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज बीबी सिंह, फायर ब्रिगेड व आस -पास की लोगों की मदद से आगलगी पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में किसी प्रकार का जनहानी नहीं हुई है। इस अग्निकांड में कबाड़ की दुकान में लगभग लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। कबाड़ की दुकान में रखे प्लास्टिक, टूटे सामान व कागज़ के कार्टून आदि को आग ने अपनी जद में ले लिया और राख़ कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *