बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण सिंह बंटू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मतभेदों को व्यक्त करते समय भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत सम्मान का ध्यान रखना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यशैली की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
अरुण सिंह बंटू ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय प्रत्येक व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने वक्तव्यों में शालीनता और जिम्मेदारी का परिचय दे। राजनीतिक बहस मुद्दों, नीतियों और जनहित के विषयों पर केंद्रित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों पर।
