You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 1 नवंबर को दिल्ली चलो, वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेसी

बलिया से 500 लोगों की सहभागिता का लक्ष्य: उमाशंकर पाठक
बलिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ द्वारा दिल्ली रैली के लिए बलिया का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने जनपदवासियों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने की अपील की।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर विपक्षी विचारधारा के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है और इस अधिकार की रक्षा करना आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

रैली में अधिकाधिक जुटे कार्यकर्ता: उमाशंकर पाठक
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बलिया से कम से कम 500 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकारों और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए जाने वाले बयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस सामने आई है।


इस अवसर पर सच्चिदानंद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, संतोष चौबे, अबुल फैज, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, अरुण भारती, फुलबदन तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, मणिनाथ तिवारी, संग्राम तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *