You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : तीन बेटियों के साथ घर से निकलीं महिला लापता, सास ने दी तहरीर

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसड़ गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर अपने मायके राखी बंधवाने के लिए तीन बेटियों के साथ घर से निकली महिला तीनों बेटियों सहित लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर महिला की 85 वर्षीय सास ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर बहू और तीनों पोतियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
प्रार्थिनी चम्पा देवी , ग्राम खेवसड़ ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनकी पतोह मंजू देवी बीते 12 सितंबर को रक्षाबंधन के लिए अपनी तीन बेटियों (उम्र करीब 17, 15 व 13 वर्ष) के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह मायके नहीं पहुंची और तब से तीनों बेटियों सहित उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।वृद्धा ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर उन्होंने पुलिस की शरण ली है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और महिला व उसकी तीनों बेटियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *