बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमानपुर के सबलपुर गांव में शनिवार की रात गैस चूल्हे पर पानी गर्म करने के दौरान गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से विद्युत उपकरण, घरेलू सामान और खाद्यान्न समेत लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग की लपटे बेकाबू हो गयी। आग की लपटों से घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर क्रैक हो गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान घर की महिलाएं बाल-बाल बच गईं और बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार सबलपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर की महिलाएं शनिवार की रात करीब नौ बजे गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव होने से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही घर की महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाए जाने तक घर में रखा पलंग, बक्सा, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, पंखा, अन्य विद्युत उपकरण, घरेलू सामान और खाद्यान्न समेत काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग की तेज लपटों से घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति होने की बात बताई है।
