बलिया समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में सुनील मौर्य को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर 361 विधानसभा बलिया नगर के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम ‘मुन्ना’ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अकमल नईम ‘मुन्ना’ ने कहा कि सुनील मौर्य को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिला अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने सुनील मौर्य के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
