You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

उभांव के दोथ सोनाडीह में अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड के बाद से चल रहे हैं फरार, पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम तलाश में जुटी
बलिया।
उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुई अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस की विशेष टीमों को लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को दोथ सोनाडीह गांव में अमरेश बहादुर सिंह पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। मामले में उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से गिरीशचंद्र सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह और रामकरन सिंह पुत्र गिरीशचंद्र सिंह, निवासी दोथ सोनाडीह, वांछित चल रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों ने न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया है। फरार आरोपियों के संबंध में सटीक जानकारी देने या उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम लगातार जुटी हुई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *