You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास आज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शिलान्यास

बलिया। जनपदवासियों का बहुप्रतीक्षित इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे महर्षि भृगु मंदिर परिसर में विधि-विधान से भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसके बाद दूसरे चरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। कॉरिडोर बनने से मंदिर परिसर का विस्तार, सौंदर्यीकरण, चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे बलिया की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को नई दिशा मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *