You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : ब्रिक्स डायलॉग में उत्तर प्रदेश की आवाज बनीं बलिया की स्मृति सिंह

यूएन वुमेन सम्मेलन के बाद ब्रिक्स डायलॉग में भी बढ़ाया प्रदेश का मान, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर रखे विचार
बलिया।
दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डायलाग-2026 में उत्तर प्रदेश की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल स्मृति सिंह ने ब्रिक्स देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारत और विशेष रूप से ग्रामीण भारत की तस्वीर एवं चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया।


संवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। ग्राम पंचायत स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली स्मृति सिंह महिला सशक्तिकरण और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें ‘विलेज पैड गर्ल’ के नाम से पहचान मिली है।


स्मृति सिंह ने कहा कि ब्रिक्स डायलॉग जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *