You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : छात्रा से छेड़खानी का मामला, आरोपी सिपाही को एसपी ने किया निलंबित

बलिया। लालगंज चट्टी पर शुक्रवार शाम ट्यूशन से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा (15) से लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता ने छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर आरोपी बिना नंबर की अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया।
भाजपा के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए, कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दोकटी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, एसपी ओमवीर सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


तहरीर में छात्रा का आरोप है कि सिपाही पंकज गुप्ता पिछले तीन दिनों से उसका पीछा कर मोबाइल नंबर मांग रहा था और अकेले मिलने पर छींटाकशी करता था। लोकलाज के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।


शुक्रवार शाम ट्यूशन से लौटते समय सेंट्रल बैंक के पास सुनसान जगह पर सिपाही ने उसे रोक लिया और छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का ध्यान गया। इसी बीच वहां पहुंचे छात्रा के पिता ने सिपाही को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लालगंज चौकी पहुंचे पूर्व विधायक, की कार्रवाई की मांग
बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ लालगंज चौकी पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। चौकी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस चौकी पर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *