You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पूर्व प्रधान प्रेमलता देवी के निधन से शोक की लहर

width="500"

मझौवां। स्थानीय ग्राम पंचायत निवासी एवं पूर्व प्रधान प्रेमलता देवी (48) का सोमवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव-जवार में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, मित्र और रिश्तेदार उनके दरवाजे पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।


परिजनों के अनुसार प्रेमलता देवी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं। उनके निधन से ग्रामीणों में गहरा शोक है। उनका अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया जाएगा। मुखाग्नि उनके परिजन कमलेश प्रसाद ने दी।
प्रेमलता देवी के तीन पुत्र सागर, रोहित और नैतिक उर्फ बंटी हैं। उनके निधन पर वर्तमान प्रधान बेबी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रेमलता देवी का निधन परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *